Categories: IndiaIndia NewsNews

बाबा रामदेव के पतंजलि की बिक्री में आई गिरावट की वजह क्या है?

पांच साल में पहली बार पतंजलि की आमदनी में गिरावट आई है। कंपनी के रेवेन्यू में 10 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है। 2013 के बाद पहली बार यह गिरावट आई

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को 5 साल में पहली बार बड़ा झटका लगा है। पांच साल में पहली बार पतंजलि की आमदनी में गिरावट आई है। दरअसल जीएसटी और कमजोर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के चलते आई मुश्किलों की वजह से कंपनी की बिक्री गिर गई है। केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कंज्यूमर गुड्स रेवेन्यू वित्त वर्ष की समाप्ति पर मार्च 2018 में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 8,148 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। 2013 के बाद पहली बार यह गिरावट आई।

कंपनी के संस्थापक बाबा रामदेव कंपनी के टर्नओवर को 3 से 5 सालों में 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पतंजलि का रेवेन्यू 2016 में 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि 2012 में यह 500 करोड़ रुपये से भी कम था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने अपने सिस्टम में कमी की इन खबरों का खंडन किया। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना है कि ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स ने GST को अपनाने में ढिलाई दिखाई। अब कंपनी नए सिस्टम के मुताबिक ढलने की कोशिश कर रही है, लेकिन दिक्कत अभी भी है।

आपको बता दें कि साल 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना हुई थी। इसके बाद से बाबा रामदेव हर क्षेत्र में पतंजलि का बिजनेस फैला रहे हैं। इस साल पतंजलि ने कपड़ा उद्योग में भी कदम रख दिया। पतंजलि की खासियत ये है कि इसके सभी प्रोडक्ट्स पूरी तरह से स्वदेशी हैं। पतंजलि का मुख्यालय उत्तराखंड के हरिद्वार में है और पतंजलि में करीब 2 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.