अरसे बाद पाकिस्तान से आई भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सौगात देने के लिए तैयार हैं इमरान

पाकिस्तान ने गुरुवार को अपने देश के ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर बनाने के भारत के फैसले का स्वागत किया।

भारत के मंत्रिमंडल के निर्णय को दोनों देशों में शांति चाहने वाली लॉबी की जीत बताते हुए पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि नई दिल्ली की यह पहल इस मामले में इस्लामाबाद के प्रस्ताव का अनुमोदन है। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “यह सही दिशा में उठाया गया कदम है और हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह का कदम सीमा के दोनों तरफ तर्क और शांति की आवाज को बुलंद करेगा।”

इस बीच, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर होने वाले समारोहों का हिस्सा होगा। मंत्री ने कहा, “हम इस पवित्र अवसर पर सिख समुदाय का पाकिस्तान में स्वागत करेंगे।”

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब भारत-पाकिस्तान सीमा से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहीं पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम वक्त गुजारा था।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.