Categories: IndiaIndia NewsNews

ज्योतिरादित्य सिंध्या चुनाव जीतने के बाद समोसा तल रहे हैं

ज्योतिरादित्य सिंध्या ने समोसा तलने का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकोड़े तलने को रोजगार बताने वाले बयान पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंध्या ने तज कंस कसा है। ज्योतिरादित्या सिंध्या ने गुरुवार को गुना-शिवपुरी का दौरा किया। इस दौरान वो एक हलवाई की दुकान पहुंच गए और समोसे तले। ज्योतिरादित्य ने खुद के समोसे तलने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया।

 ट्विट पर सांसद ज्योतिरादित्य ने लिखा ”जिन्हें पकोड़े नहीं पसंद उनके लिए समोसे तले हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको मेरे हाथ के बने हुए समोसे पसंद आएंगे। समोसे तो वैसे तीखे की अच्छे लगते हैं, लेकिन किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं।”

हालांकि समोसे तलने का वीडियो शेयर करके मोदी पर तंज कसना गुना के महाराज को उल्टा पड़ गया। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, तो कई लोगों ने समोसे तलने का वीडियो शेयर करके पीएम पर तंज कसने को पकोड़े तलने वालों से जोड़ दिया और इसे उनकी बज्जती बताते हुए इसे शर्मनाक बता डाला।

वैसे ये पहला मौका नहीं जब ज्योतिरादित्य सिंध्या का कुछ अलग करना सुर्खियां बना हो। साल 2017 में वो भिंड जिले के अटेर में विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के समर्थन में प्रचार करने गए थे। उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया रोटी बनाते हुए भी नज़र आए थे। तब तोरकपुरा गांव में मायाराम जाटव के यहां ज्योतिरादित्य सिंध्या ने ना केवल खाना खाया था, बल्कि उनके घर में आटा भी गूंथ कर रोटियां भी बनाई थी। उनकी ये तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

आपको बता दें कि हाल में ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव जीता है। 15 साल पर कांग्रेस में वहां सत्ता में वापसी हुई है। कांग्रेस ने 114  सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी को 109 सीटों पर जीत मिली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुुनाव में जीत  का ताज ज्योतिरादित्य सिंध्या और कमलनाथ के सजा।


newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.