Categories: IndiaNews

बजट 2019: 5 साल पूरा होने पर मोदी सरकार ने 5 लाख तक कमाने वालों को टैक्स में दी छूट, किसानों को 17 रुपये की सौगात!

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया। बजट में कुछ चीजों को छोड़ दिया जाए तो सरकार ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है।

बजट में सरकार ने तीन अहम ऐलान किए हैं। इसमें पहला इनकम टैक्स में छूट से जुड़ा है। दूसरा किसानों से जुड़ा है और तीसरा असंगठित क्षेत्र के मजूदरों से जुड़ा है। सबसे पहले बात इनकम टैक्स की करते हैं। सरकार ने बजट में ऐलान किया है कि अब 5 लाख रुपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले ढाई लाख रुपये तक की कमाई पर कोई छूट नहीं लगता था। सरकार ने यह फैसला अपने कार्यकाल के 5 साल पूरा होने पर लिया है।

दूसरा फैसला किसानों से जुड़ा है। सरकार ने बजट में ऐलान किया है कि वो किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये डालेगी। जिन किसानों की जमीन 5 एकड़ से कम है उनके लिए सरकार यह योजना लेकर आई है। तीन किश्तों में किसानों को ये पैसा मिलेगा। यानी 2-2 हजार रुपये करके सरकार 1 साल में किसानों के खाते में 6 हजार रुपये जमा कराएगी। मतलब यह कि सरकार ने किसानों के लिए हर महीने 500 रुपये का इंतजाम किया है। इसे प्रतिदिन के हिसाब से जोड़-घटाव करेंगे तो सरकार किसानों को हर रोज करीब 17 रुपये देगी। इस 17 रुपये में किसान क्या कर पाएंगे ये तो किसान ही बताए पाएंगे।

बजट में मोदी सरकार ने तीसरा जो ऐलान किया वो मजदूरों के लिए है। मजदूरों के लिए सरकार ने पेंशन स्कीम का ऐलान किया है। इस योजना के मुताबिक, असंगठित क्षेत्र के जो मजूदर हैं, उन्हें 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये का पेंशन मिलेगा। इसके लिए मजदूरों को हर हमीने 100 रुपये जमा कराने होंगे।

ऊपर आपने पढ़े मोदी सरकार के तीन अहम फैसले जिसे उसने बजट में ऐलान किया है। इसके साथ ही आपको ये भी जानकारकी दे दें कि सकार ने बजट में जो भी ऐलान किया है। उसका फयाद आपको अभी से नहीं मिलेगा। दूसरी सरकार के गठन के बाद जुलाई के महीने में पूर्ण बजट आएगा। पूर्ण बजट पेश होने के बाद ही आपको इन योजनाओं का फायदा मिल सकता है। अगर मोदी सरकार चली गई तो आने वाली सरकार, मोदी सरकार द्वारा घोषित योजनाओं पर जरूरत के हिसाब से फैसले लेगी।

बजट की मुख्य बातें:

    • पांच लाख रुपये की कमाई पर अब इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा
    • रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का किया गया
    • 40 हजार रुपये तक के ब्याज पर टीडीएस नहीं लगेगा
    • सैनिकों को दिए जाने वाले 3500 रुपये के बोनस को 7 हजार किया गया
    • छोटे सीमांत किसानों को साल में 6 हजार रुपये सरकार देगी
    • जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम की जमीन है उन्हें पैसे मिलेंगे
    • गायों के लिए कामधेनु योजना का सरकार ऐलान
    • असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पेंसन योजना का ऐलान
  • 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये का मजदूरों को पेंशन
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मौत पर 6 लाख रुपये का मुआवजा
newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

5 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

5 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.