सपना चौधरी की कांग्रेस में शामिल होने की खबर फर्जी थी!

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है। प्रियंका गांधी के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वो पुरानी तस्वीर है।

सपना के मुताबिक जब पुराने इंटरव्यू मीडिया में दोबारा आ सकते हैं तो फिर पुरानी तस्वीरें भी सामने आने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इसके साथ ही सपना चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना हरियाणवी डांसर सपना ने कहा कि ना ही वो किसी भी राजनीति पार्टी शामिल हुईं हैं और फिलहाल ना ही उनकी ऐसी कोई योजना है।

शनिवार को सपना चौधरी की एक तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ तेजी से वारयल हो रही थी। मीडिया में ये खबरें आईं कि सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस राज बब्बर ने भी एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सपना चौधरी का कांग्रेस मेंं शामिल होने का स्वागत किया था।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सपना चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनकी कांग्रेस में शामिल होने की अकटलें थी। मीडिया में तो खबरें ये भी थी कि सपना चौधरी मथुरा से कांग्रेस के टिकट पर हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.