राहुल गांधी का ‘न्याय’ Vs पीएम मोदी का ‘किसान सम्मान’

कांग्रेस ने न्यूयनत गारंटी योजना के तहत 12 हजार रुपये से कम कमाने वाले परिवार की आमदनी न्यूनतम 12 हजार रुपये करने का वादा किया है।

2019 लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने वादों की झणी लगानी शुरू कर दी है। पहले बीजेपी ने किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने का वादा किया। अब कांग्रेस ने न्यूयनत गारंटी योजना के तहत 12 हजार रुपये से कम कमाने वाले परिवार की आमदनी न्यूनतम 12 हजार रुपये करने का वादा किया है। पार्टी ने इस योजना का नाम ‘न्याय’ रखा है। इस योजना पर महीने में कुल 3.60 लाख करोड़ खर्च होंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस योजना से 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था, ”उनकी सरकार किसानों के सम्मान में एक साल में 75 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।” योजना की शुरुआत करते हुए पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था, ”चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी कर्जमाफी के नाम पर किसानों के बीच खैरात बांटने का वायदा करती।” जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार की इस योजना पर बेकार बताते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार हर किसान को रोजाना सिर्फ 3.50 रुपये दे रही है।

योजना का ऐलान करते हुुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार अमीरों का कर्जा माफ करती है। कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए काम करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कांग्रेस की न्याय योजना और सरकार की किसान सम्मान निधि योजना में क्या फर्क है।

फोटो: न्यूज नुक्कड़
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.