Categories: IndiaNews

BJP की बागी सांसद सावित्री बाई फुले ने थामा कांग्रेस का दामन, राहुल गांधी की मौजूदगी में हुईं शामिल

लोकसभा चुनाव करीब है, ऐसे में धीरे-धीरे कांग्रेस अपना कुनबा मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

दलित चेहरा और बीजेपी की बागी संसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सावित्री बाई फुले के साथ फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल हुईं। सावित्री बाई फुले बहराइच से मौजूदा सांसद हैं। बीजेपी में रहते हुए भी उन्होंने पीएम मोदी और पार्टी के खिलाफ बयान देती रही थीं।

6 दिसंबर, 2018 को उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी में उनकी आवाज दबाई जा रही थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की करनी और कथनी में काफी अंतर हैं। सावित्री बाई फुले ने पूरे देश में दिलतों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी उठाया था और बीजेपी को जमकर घेरा था। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद ‘न्यूज़ नुक्कड़’ से खास बातचीत में उन्होंने देश के सभी मुद्दों पर खुलकर बोला था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए उनसे जो भी होगा वो कदम उठाएंगी। सांसद सावित्री बाई फुले ने ये भी कहा था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए वो महागठबंधन का समर्थन कर सकती हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.