Categories: IndiaNews

EXIT POLL का अनुमान शेयर बाजार को पसंद आया!

 

चुनाव खत्म होने और एग्जिट पोल आने के एक दिन बाद  ही कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की है।

सेंसेक्स 770 अंक ऊपर 38,701 पर खुला और कारोबार के दौरान 1042 अंक चढ़कर 38,972.75 तक पहुंच गया। जबकि निफ्टी की शुरूआत 245 प्वाइंट ऊपर 11,652 पर हुई। कारोबार के दौरान 307 अंक के उछाल के साथ 11,713.90 तक पहुंच गया। शेयर बाजार में उछाल का अडानी ग्रुप का बड़ा फायदा  हुआ है। ग्रुप के शेयरों में 7 से 15% की तेजी आई है। अडानी पावर में सबसे ज्यादा 15% बढ़त दर्ज की गई। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज में 12 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन में 7% उछाल आया है। इसके साथ ही SBI के शेयर में भी 7 फीसदी की तेजी देखी गई। यस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3-3 फीसदी और मारुति के शेयर में 3.5%  का उछाल आया है। एक्सिस बैंक, वेदांता और ओएनजीसी के शेयर 2.5-2.5 फीसदी चढ़े। एचडीएफसी और एशियन पेंट्स में 2-2% तेजी दर्ज की गई।

क्यों आया उछाल?
एग्जिट पोल ने जिस तरह से एनडीए की एक बार फिर सरकार का अनुमान लगााय है। इससे साफ जाहिर है कि अगर ऐसा हुआ तो फिर स्थिर सरकार होगी और इसी स्थिर सरकार की उम्मीद में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच रुपये के मुकाबले डॉलर भी मजबूत हुआ है। सोमवार को रुपया 79 पैसे मजबूत होकर 69.44 पर पहुंच गया। बता दें कि शुक्रवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 70.23 पर बंद हुआ था। हालांकि कि महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर आ सकती है क्योंकि कच्चे तेल के रेट में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.48% बढ़कर 73.28 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.