Blog

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच सोनिया गांधी से मिले शरद पवार, सरकार गठन को लेकर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल जारी है। इस बीच सोमवार शाम को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।

मुंबई में रविवार को अपने विधायकों के साथ बैठक करने के बाद शरद पवार दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकत करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान शरद पवार ने महाराष्ट्र की मौजूदा सियासत को लेकर सोनिया गांधी से चर्चा की।

सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद शरद पवार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैं सोनिया गांधी से मिला। मैंने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। हमने सरकार के गठन के बारे में ठीक से चर्चा नहीं की है।”

शरद पवार ने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। सरकार बनाने को लेकर शिवसेना से बातचीत के मुद्दे पर पवार ने मीडिया से साफ-साफ बात की। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के मुद्दे पर न तो हमने शिवसेना से बात की है और न ही उन्होंने हमसे बात की है।

शरद पवार के इस बयान से महाराष्ट्र की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई है। एनसीपी अध्यक्ष ने साफ-साफ यह बता दिया है कि सरकार गठन को लेकर एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से कई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ऐसे में अब दो पार्टियों के पाले में गेंद है, और वो हैं शिवसेना और बीजेपी। इस बीच खबर है कि शिवसेना अपनी शर्तों पर बीजेपी को तैयार करने के लिए कोशिश में जुट गई है। शिवसेना की ओर से आरएसएस को एक पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि आरएसएश नितिन गडकरी के जरिए शिवसेना और बीजेपी में मधस्थता कराए।

शिवसेना द्वारा आरएसएस को पत्र लिखने के बाद दिल्ली में एक खास तस्वीर सामने आई। दिल्ली पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 5 नवंबर यानी मंगलवार तक शिवसेना का सरकार गठन पर बयान आ सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.