अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार, बताई ये वजह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बारामती में पार्टी के विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बात कही।

उन्होंने कहा, ”मैं इससे पहले 14 लोकसभा चुनाव लड़ चुका हूं। हमारे परिवार ने ये फैसला लिया है कि मैं माढा लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि पार्थ मवाल सीट से चुनाव लड़ें। मैं भी चाहता हूं कि नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए। पार्थ मावल लोकसभा सीट से लड़ेंगे।” आपको बता दें कि पार्थ शरद पवार के भतीजे अजीत के बेटे हैं।

शरद पवार ने कहा है कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले फिलहाल सांसद है और वो इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। शरद पवार के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद NCP के वरिष्ठ नेता विजय मोहित पाटिल माढा से चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि 2014 में मोदी लहर के बावजूद विजय सिंह मोहिते पाटिल ने माढा सीट पर जीत दर्ज की थी। पहले चर्चा थी कि पवार माढा से चुनाव लड़ सकते हैं। शरद पवार ने कहा है कि उनके परिवार के दो सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं वही ठीक है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी में गठबंधन होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 और एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

20 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.