Categories: IndiaIndia NewsNews

WhatsApp पर अब इस तरह की क्लिप शेयर करने पर होगी 7 साल की सजा!

केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी रोकने के लिए एक नया कानून प्रस्तावित किया है। इस कानून के तहत इस तरह की क्लिप शेयर करने पर यूजर्स को सजा हो सकती है।

अगर आप दोस्तों के साथ मजाक में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी शेयर करते हैं तो सावधान हो जाइए, अब इस तरह की क्लिप वॉट्सऐप पर शेयर करने पर आपको 7 साल की सजा हो सकती है। इस केस में आपको बेल भी नहीं मिलेगी और जुर्माना अलग से देना होगा। दरअसल केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी रोकने के लिए एक नया कानून प्रस्तावित किया है। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक सरकार ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्स ऐक्ट के में कुछ संशोधन करने की तैयारी की है।

इस प्रस्ताविक कानून के एक प्रावधान के तहत अगर कोई इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के क्लिप्स सेंड करता है उसे सात साल की जेल हो सकती है। प्रपोज्ड कानून के तहत अगर किसी भी यूजर्स के पास चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की क्लिप आती हो तो उसे अथॉरिटी को रिपोर्ट करना जरूरी होगा। अगर यूजर ने ऐसा नहीं किया तो इसके लिए उसे पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।

खबरों के मुताबिक एक्ट में बदलाव कर दिये गए हैं लेकिन कानून और महिला बाल एवं विकास मंत्रालय की तरफ से अभी कानून की मंजूरी नहीं मिली है। मंत्रालय से प्रस्तावित कानून को बनाने की मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। आपको बता दें कि भारत में वॉट्सऐप के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। इन दिनों सोशल साइट्स पर फेक न्यूज तेजी से फैलाई जा रही है। इसे रोकने की कवायद भी चल रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.