Categories: IndiaNews

तीन दशक तक बीजेपी में रहने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का दामन, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

तीन दशकों तक बीजेपी में रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपने अंदाज में प्रेस से बात की। उन्होंने खड़े होकर दोनों हाथों को उठाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेत केसी वेणुगोपाल और बिहार में कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल समेत कई नेता मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जाताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके शत्रुघ्न पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में उन्होंने लोक शाही को धीरे-धीरे तानाशाही में बदलते हुए देखा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मौजूदा बीजेपी नेतृत्व ने यशवंत सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी जैसे कद्दावर नेताओं को निपटा दिया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त तानाशाही सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि ये वन मैन शो और टू मैन आर्मी की सरकार है।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को औचपारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे। पिछले कुछ वक्त से शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए हुए थे। इसकी वजह से आगामी लोकसभा चुनव में पार्टी ने उन्हें पटना साहिब से टिकट नहीं दिया।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। प्रेस कांफ्रेस के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद इस बात की पुष्टि की। उधर, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में भी पटना साहिब सीट कांग्रेस के हिस्से में गई थी। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा की राह में अब कोई रोड़ा नहीं है। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.