Categories: IndiaNews

बिहार: बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा- 200 फीसदी होगी मेरी जीत

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने शनिवार, 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

गिरिराज सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पहले बेगूसराय के कर्पूरी स्थान में भगवान शिव, हनुमान और मां दुर्गा की पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद गिरिराज मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विकास के मुद्दों पर देश में मजबूती से अपनी सरकार बनाएंगे और हम सब नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय सीट से उनकी 200 फीसदी जीत होगी।

ढोल-नगाड़ों के साथ गिरिराज ने किया नामांकन

पूजा-अर्चना के बाद उनका काफिला नामांकन के लिए निकला। इस दौरान गिरिराज सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ढोल-नगाड़ों के साथ गिरिराज सिंह नामांकन के लिए पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक, गिरिराज सिंह के नामांकन में करीब 50 हजार लोग शामिल हुए।

बेगूसराय में गिरिराज सिंह की सीधी तौर पर सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार से टक्कर है। सीपीआई ने इस सीट से जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

गिरिराज के नामांकन ने शामिल हुए लोग

गिरिराज सिंह ने पिछली बार नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार भी वो नवादा सीट से ही चुनाव लड़ने के लिए अड़े हुए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें नवादा सीट नहीं दिया। इसके बाद वे बेगूसराय लौटे हैं। बेगूसराय में जीत हासिल करने के लिए वो जोर-शोर से चनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

(बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.