जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कश्मीर में सेना को लेकर उन्होंने फेक न्यूज फैलाई है।
शेहला पर ये FIR सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तक की शिकायत पर दिल्ली के तिलक मार्ग थाने दर्ज की गई है। शेहला रशीद पर IPC की धारा 124-A (राजद्रोह), 153-A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने वाला) के तहत केस दर्ज किया गया है।
शेहला ने क्या कहा था?
शेहला रशीद ने 18 अगस्त को एक बाद एक कई ट्वीट किये। इस ट्वीट के जरिये उन्होंने सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। सेना ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया था। सेना की तरफ से कहा गया कि शेहला ने जो आरोप लगाए हैं वे आधारहीन है और सेना उन्हें नकारती है। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
अपने ट्वीट में शेहला ने सेना पर आरोप लगाया कि वो कश्मीर युवकों को गलत तरीके से उठा रही है। घरों में छापे मार रही थी। शेहला राशिद ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार का हनन कर रही है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील के गोड़सरा गांव में जलजमाव की समस्या…
This website uses cookies.