उत्तर प्रदेस के इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील समाज पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यावद ने एक बार फिर एसपी-बीएसपी गठबंधन पर निशाना साधा।
शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, “बताओ ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है जो अपने बाप और चाचा को भी धोखा दे। बताओ क्या-क्या नहीं किया मैंने। पढ़ाई से लेकर के, क्या-क्या नहीं किया मैंने। नेता जी को कौन कहता था कि मुलायम यादव जी गुंजों के सरदार हैं। एसपी में सारे लोग गुंडे हैं?”
प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रमुख ने आगे कहा, “वो भी बहन जी है, न नेता जी ने बहन जी बनाया, न हमने बहन जी बनाया तो अखिलेश की बुआ कहां से बन गईं? और बताओ बुआ का कोई भरोसा है कहां चली जाएं।” मंच से शिवपाल यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो आगामी लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद से लड़ेंगे। इस सीट से शिपाल के चचेरे भाई और एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं।
शिवपाल यादव के बयान के बाद उनके बयान पर रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। शिवपाल फिरोजाबाद से चुनाव लड़ें, मुझे कोई ऐतराज नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले से अखिलेश यादव पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने प्रगतिशील समाज पार्टी किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.