उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद शिवपाल यादव भी अपनी पार्टी को मजबूती देने में जुट गए हैं।
शिवपाल की कोशिश है कि किसी भी मायने में प्रगतिशील समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी से कमजोर न दिखे और ज्यादा से ज्यादा जनता का समर्थन प्राप्त करे। इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ में पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब समेत 12 से ज्यादा मुस्लिम बुद्धिजीवियों, समाजसेवी, धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने उनकी पार्टी की सदस्यता ली।
शिपाल यादव ने अपनी पार्टी में सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बीएसपी प्रमुख मायावती और एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग धोखेबाज हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने पिता को तो मायावती ने अपने भाई को धोखा दिया है। इस मौके पर शिपाल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
इन लोगों ने थामा प्रगतिशील समाज पार्टी का दामन:
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.