मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी की राह पर चलेंगे। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि अब वे राज्य में ‘चौकीदार’ की भूमिका निभाएंगे।
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस की। उस दौरान उन्होंने कहा कि “राज्य में बीजेपी को मिली हार के लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं। प्रदेश की जनता ने बीजेपी को ‘चौकीदार’ की जिम्मेदारी दी है, जिसे बीजेपी और वो निभाएंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिले, लेकिन सिर्फ 109 सीटें ही मिलीं, क्योंकि चुनावों का अंकगणित अलग होता है। यही देखकर बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है, लिहाजा उन्हें अपना वचन पूरा करना चाहिए। चौहान ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने का जो वादा किया है, वह उसे पूरा करेंगे।शिवराज ने भरोसा जताया कि कांग्रेस सरकार उनकी सरकार की जनहित योजनाओं को जारी रखेगी।
प्रेस कांफ्रेंस से पहले भोपाल में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद शिवराज सिंह चौहान कविता पढ़ते नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “न हार में न जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो भी मिले, ये भी सही वो भी सही।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.