Categories: IndiaIndia NewsNews

‘जुमलेबाज’ बताने वाली पीएम मोदी की होर्डिंग्स किसने लगवाई?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेंं होर्डिंग्स लगाई गई है। इसमें पीएम मोदी को जुमलेबाज बताया गया है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का ब्रांड बताया गया है।

पांच राज्यों के चुनाव मेंं बीजेपी को मिली करारी हार के ठीक एक दिन बाद ही मोदी का विरोध शुरू हो गया है। 2019 मेंं पीएम मोदी की जगह योगी को अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेंं होर्डिंग्स लगाई गई है। इसमें प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताया गया है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का ब्रांड बताया गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर में लिखा है ‘योगी लाओ, देश बचाओ’।

इन होर्डिंग्स को लखनऊ मेंं राजभवन के पास मुख्यालय के रास्ते पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की तरफ से लगाये गए है। हालांकि होर्डिंग्स के वायरल होने के बाद इसे लिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये होर्डिंग्स तेजी से वायरल हो रही है।

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं। कई बीजेपी समर्थकों ने भी हार के लिए सरकार की नीतियों और कुछ सालों में लिए पीएम मोदी के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने अकेले मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीटों पर जीता का दावा किया था। लेकिन पांच राज्यों को मिलाकर भी पार्टी 200 के आंकड़े को छू नहीं पाई। वहीं कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की है। ये तीनों राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में बीजेपी की ही सरकार थी। तेंलंगाना ने टीआरएस ने जीत का परचम लहराया है। जबकि मिजोरम में मेजो नेश्नल फ्रंट ने शानदार जीत दर्ज की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.