इस मुस्लिम महिला ने अमेरिकी संसद की 181 साल पुरानी परंपरा को तोड़ डाला!

अमेरिकी संसद के इतिहास में गुरवार को वो हुआ जो आज तक नहीं हुआ था। पिछले साल नवंबर में मध्यावधि चुनावों में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस तक पहुंची दो मुस्लिम महिलाओं में से एक इल्हान उमर हिजाब बांधकर शपथ ली।

इल्हान हिजाब पहनकर शपथ लेने वाली पहली अमेरिकी मुस्लिम महिला हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ भी ली। दरअसल अमेरिकी संसद कांग्रेस में सिर ढंककर आने पर 181 साल पहले लगाई गई रोक हटा लिया गया है। यह फैसला निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने किया। 1837 में कांग्रेस में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

रशीदा तलैब मिशिगन और इल्हान उमर मिनेसोटा की सांसद चुनी गई हैं। ये दोनों डेमोक्रेट्स हिजाब पहनती हैं। उमर ने बदलाव पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ”कांग्रेस ने 181 साल बाद हिजाब पहनने से प्रतिबंध हटाने के लिए वोट किया, ताकि 116वें सदन में सभी शामिल हो पाएं। मैं अपने स्वागत के लिए साथियों का शुक्रिया अदा करती हूं। चाहती हूं कि मुस्लिमों पर लगे बाकी प्रतिबंध भी हटाए जाएं, जो इन्हें अमेरिकियों से अलग करते हैं।”

इल्हान मूल रूप से अमेरिकी की नहीं हैं। वो 14 साल की उम्र में सोमालिया से शरणार्थी के तौर पर अमेरिका आई थीं। स्पीकर नेन्सी पैलॉसी और सदन नियम समिति के चेयरमैन जिम मैक्गवर्न ने इल्हान की मांग को स्वीकार करते हुए इसे नियमों के पैकेज में शामिल किया था। पैकेज को मंजूरी मिलने से इल्हान की राह आसान हुई और वे सदन में हिजाब पहनने वाली पहली महिला बनीं। 1837 में निचले सदन ने मामूली बहस के बाद ही कांग्रेस में किसी भी तरह से सिर ढंकने पर रोक लगाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.