Categories: IndiaNews

यूपी: बीजेपी को पटखनी देने के लिए एसपी-बीएसपी का ब्लूप्रिंट तैयार, शनिवार को माया-अखिलेश करेंगे ऐलान

देश में कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवार्दी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पटखनी देने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

बीएसपी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे है। लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में गठबंधन पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसे लकर एक प्रस निमंत्रण भी जारी किया गया है। जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी और बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त हस्ताक्षर किए हैं। ये संयुक्त संवाददाता सम्मेलन लखनऊ के पांच सितारा होटल ताज में आयोजित किया जाएगा।

खबरों के मुबातिक, अखिलेश यादव और मायावती आगामी लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन और सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार, एसपी और बीएसपी राज्य की 80 सीटों में से 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोकदल के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह गठबंधन कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली इन दोनों सीटें को भी छोड़ सकता है। ये वहीं दो सीटें हैं, जिस पर 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का हाथ मिला बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है। अगर ऐसा हुआ तो यूपी में बीजेपी की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। बीजेपी को बखूबी इस बात का अंदाजा है। यही वजह है कि बीजेपी के नेता इस गठबंधन पर कड़े प्रहार कर रहे हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.