कमलेश तिवारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार को बहुत बड़ी मदद देगी यूपी सरकार

कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोइनुद्दीन पठान और अशफाक समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी।

इस बीच योगी सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए पीड़ित के परिवार को मदद की पेशकश दी है। उत्तर प्रदेश की सरकार पीड़ित के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही घर देगी। परिवार को सीतापुर में घर देने का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके परिवार ने सरकार के सामने नौ मांगें रखी थीं। जिसमें आर्थिक सहायता की मांग थी। उसी के तहत ये आर्थिक मदद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

18 अक्टूबर को कमलेश तिवारी की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। कातिल कमलेश तिवारी से मिलने के बहाने आए और मिठाई के डिब्बे में हथियार लेकर आए थे। पहले उन लोगों ने हिंदुवादी नेता कमलेश के साथ चाय पी फिर फिर उनके शरीर पर हत्यारों ने चाकू से 15 घाव किये। इसके बाद उन्हें गोली मार दी। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी थी। अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को मंगलवार को गुजरात एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.