Blog

राम मंदिर केस की सुनवाई दोबारा नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 18 पुनर्विचार याचिकाएं

अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आखिरी होगा। अदालत ने अयोध्या मामले में दाखिल सारी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। बंद चैंबर में आज सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की संवैधानिक पीठ ने सभी 18 याचिकाओं को सुना और सभी को खारिज कर दिया।

आपको बता दें कि इस मामले में 9 याचिकाएं पक्षकार की तरफ से, जबकि 9 याचिकाकर्ता की ओर से लगाई गई थी। एक याचिका निर्मोही अखाड़े की तरफ से भी दायर की गई थी। जिसमें कहा गया था कि अयोध्या मामले में फैसले के एक महीने बाद भी राम मंदिर ट्रस्ट में उनकी भूमिका तय नहीं हुई है। अदालत इस मामलें में स्पष्ट आदेश दे। लेकिन अब उनकी याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं।

खारिज की गई ज्यादातर याचिकाएं अयोध्या मसले पर आए सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले से असंतुष्ट मुस्लिम पक्षकारों की थी। याचिका में कहा गया था कि कोर्ट के फैसले का पहला और दूसरा हिस्सा विरोधाभासी है। अदालत ने इस पर तो सहमति जताई कि मस्जिद का निर्माण, मंदिर को तोड़कर नहीं किया गया था और 1992 का मस्जिद विवाद अवैध है। फिर कोर्ट ने यह जमीन दूसरे पक्ष को क्यों दे दी? याचिका में ये भी कहा गया कि मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन दे दी गई, जिसकी न तो अपेक्षा की गई थी और न ही अदालत से इसकी मांग की गई थी।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को विवादित 2.7 एकड़ जमीन पर ट्रस्ट के जरिए मंदिर और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.