निधन से पहले सुषमा स्वराज का ये था आखिरी ट्वीट, इस बड़ी हस्ती को मिलने के लिए बुलाया था

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मंगलवार देर रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उनका निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद सुषमा को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

तबीयत बिगड़ने से पहले मंगलवार को ही उन्होंने शाम करीब 6 बजे आखिरी बार ट्वीट किया था। ये ट्वीट उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया था। ट्विट में उन्होंने लिखा, “प्रधान मंत्री जी- आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।”

ट्वीट के अलावा निधन के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने बड़े वकील हरीश साल्वे से फोन पर भी बात की थी। उन्होंने हरीश साल्वे को कुलभूषण जाधव मामले में उनकी फीस देने के लिए बुलाया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का साल्वे ने हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में केस लड़ा। भारत का प्रतिनिधित्व उन्होंने एक रुपये की फीस पर किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल्वे ने बताया कि निधन से करीब एक घंटे पहले उन्होंने सुषमा स्वराज से बात की थी। यह बहुत ही भावनात्मक बातचीत थी। सुषमा स्वराज ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और कहा कि जो केस आपने जीता उसके लिए मुझे आपको आपका एक रुपया देना है। जवाब में हरीश साल्वे ने कहा कि बेशक मुझे वह कीमती फीस लेने के लिए आना है। सुषमा ने साल्वे को अगले दिन 6 बजे के बुलाया।

सुषमा स्वराज के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज शाम करीब तीन बजे लोधी रोड पर सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.