Blog

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

देश की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुषमा स्वराज ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली।

खबरों के मुताबिक, काफी दिनों से सुषमा स्वराज बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं। वो मध्य प्रदेश के विदिशा से चुनकर आई थीं।

सुषमा स्वाराज का राजनीतिक सफर:

14 फरवरी 1952 को अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की एक कद्दावर नेता थीं। 2009 में बीजेपी ने उन्हें संसद में विपक्ष की नेता चुना था। 15वीं लोकसभा में वो प्रतिपक्ष की नेता रहीं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं। इसके आलावा वो दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही हैं। 2009 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

सुषमा स्वराज ने एसडी कालेज अम्बाला छावनी से बीए और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गईं। 2014 में वो भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनीं। उनसे पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रही थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.