Categories: IndiaNews

स्वाइन फ्लू से सावधान! राजस्थान में 15 दिन में 36 लोगों की मौत, इस जानलेवा बीमारी से ऐसे बचें

देश में कंपा देने वाली सर्दी के बीच स्वाइन फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखा जा रहा है। आलम ये है के राजस्थान में इस बीमारी से महज 15 दिन के भीतर 36 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को स्वाइन फ्लू से जैसलमेर में एक और मरीज की मौत हो गई। यही नहीं जांच के लिए भेजे गए 51 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू से हो रही मौत को देखते हुए राज्य के लोगों में दहशत का माहौल है।

राजस्थान के दूसरे हिस्सों में भी इस बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में स्वाइन फ्लू के 17 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जोधपुर में 13 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इस साल अब तक 905 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से हो रही मौत के बीच दिल्ली में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली का बॉर्डर राजस्थान से सटा हुआ है। ऐसे में इस बात का डर है कि कहीं इस जानलेवा बीमारी का असर दिल्ली में भी न दिखने लगे। स्वाइन फ्लू से आपको डरने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। सही वक्त पर अगर स्वाइन फ्लू का लक्ष्ण पहचान में आ जाए तो इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण:

    • स्वाइन फ्लू होने पर तेज बुखार होता है, दवा खाने पर भी बुखार कंट्रोल नहीं होता
    • सांस लेने में तकलीफ, नाक से पानी बहना और भूख न लगना
  • गले में जलन और दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में सूजन और उल्टी की शिकायत

जैसे ही आपको ये लक्षण दिखे आप तुरंत डॉक्टर से मिलें। सही वक्त पर इलाज होने से इस बीमारी से आप बच सकते हैं।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.