Categories: IndiaIndia NewsNews

सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर!

देशभर के 40 हजार से ज्यादा कॉलेजों और 900 यूनिवर्सिटी में इसी साल से 10 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी है।

उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का संपना संजोए सवर्ण जाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। देशभर के 40 हजार से ज्यादा कॉलेजों और 900 यूनिवर्सिटी में इसी साल से 10 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी है। जावड़ेकर ने कहा है कि आरक्षण का कोटा इसी शैक्षणिक सत्र से लागू कर दिया जाएगा। प्राइवेट और सरकारी, दोनों तरह के कॉलेजों 10 फीसदी आरक्षण कोटा लागू होगा। जावड़ेकर ने ये भी साफ किया कि 10 फीसदी का आरक्षण मौजूदा आरक्षण कोटे से अलग से दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि UGC, AICTE और दूसरे अधिकारियों से मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। 10 फीसदी कोटे की सूचना कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को तुरंत दी जाएगी। साथ ही संसद को भी इसकी सूचना दी जाएगी। मौजूदा कोटे पर कोई असर ना पड़े इसके लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 25 फीसदी सीट बढ़ाई जाएंगी। आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं को आरक्षण का बिल कानूनी रूप ले चुका है। बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत कर दिए हैं।

आपको बतां दें कि शीतकालनी सत्र में ही मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण का बिल संसद के दोनों सदनों से पास कराया है। बिल बनने के बाद पीएम मोदी ने इसे सामाजिक न्याय की जीत बताया।

Adil khan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.