Blog

ये ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों को मिलेगा 250 रुपये मुआवजा, जानिए कैसे?

दिल्ली से लखनऊ के बीच जल्द शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर IRCTC को लेकर बड़ा फैसला किया है। अगर ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट हुई तो आपको 100 रुपये का जुर्माना मिलेगा और अगर ट्रेन दो घंटे लेट हुई तो यात्रियों को 250 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

IRCTC ने ये फैसला यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किया है। आपको बता दें कि तेजस एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन है जिसे निजी कंपनी संचालित कर रही है। तेजस की निगरानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के जिम्मे है। इस ट्रेन में यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी। रेलवे बोर्ड अब दूसरे रूट पर भी ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है।

तेजस एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से शाम 3.35 बजे दिल्ली से चलेगी और उसी दिन रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। ट्रेन की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी।

ट्रेन में फ्लाइट जैसी सुविधा

ट्रेन में यात्रियों को जहाज के जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन करीब साढ़े 6 घंटे में अपना सफर तय कर लेगी, इसलिए इसमें बैठने की ही सुविधा है। सीट बेहद आरामदायक है। ट्रेन में फ्लाइट की ही तरह हर यात्रियों को LCD एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा के साथ मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा  व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं होंगी।

तेजस एक्सप्रेस में करीब 758 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास वातानुकूलित बोगी होगी। जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी। आपको बता दें कि दिल्ली से लखनऊ के बीच करीब 53 ट्रेनें चलती हैं जिसमें स्वर्ण शताब्दी भी शामिल है। शताब्दी इस रूट पर अब तक की सबसे अच्छी ट्रेन मानी जाती है। तेजस को शताब्दी को एडवांस वर्जन कहा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.