उत्तर प्रदेश में आज से NRC पर काम शुरू, इस तरह की जाएगी आपके दस्तावेज की जांच?

असम के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी विदेशी नागरिकों को बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है। सूब में नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटिजन का ड्राफ्ट तैयार करने की DGP मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DGP ऑफिस ने NRC का जो मसौदा तैयार किया है उसमें सबसे पहले जिले के बाहरी छोर पर बने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, झुग्गियों, बस्तियों की पहचान की जाएगी। माना जाता है कि बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक अवैध रूप से सबसे ज्यादा इन्हीं जगहों पर शरण लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्यापन की वीडियो रिकॉर्डिग भी कराई जाएगी। जांच के दौरान अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्यों या जिले में अपना पता बताता है तो समयबद्ध तरीके से उसका सत्यापन कराया जाएगा।

जांच के दौरान पुलिस ये भी पता लगाएगी कि किसी भी विदेशी ने देश में रहने के दौरान फर्जी दस्तावेज तो नहीं बनवा लिए हैं। इन दस्तावेजों में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आर्म्स लाइसेंस, पासपोर्ट और आधार कार्ड शामिल है। जांच के बाद इन डॉक्यूमेंट्स को निरस्त किया जाएगा और दस्तावेज बनाने वाले बिचौलिया और अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों के फिंगर प्रिंट लेकर राज्य फिंगर प्रिंट ब्यूरो भेजा जाएगा। इसकी भी जांच की जाएगी कि कोई भी व्यवसायी अपने यहां यहां काम कर रहे विदेशी मजदूरों के आईडी प्रूफ का पुलिस से सत्यापन कराया है या नहीं। एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: असम में 19 लाख लोगों का क्या होगा?

इसे भी पढ़ें: असम के बाद अब इस प्रदेश में लागू होगा NRC!

इसे भी पढ़ें: NRC पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

इसे भी पढ़ें: NRC पर अमित शाह Vs ममता बनर्जी !

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.