Categories: IndiaNews

तेलंगाना: केसीआर का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा, भारत उनके दादा या बाप की जागीर नहीं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत उनके दादा या बाप की ‘जागीर’ नहीं है। टीआरएस के प्रमुख ने संगारेड्डी में एक चुनावी रैली में मोदी पर तीखा हमला बोला। 

केसीआर ने तेलुगू में अपनी विशिष्ट शैली में पूछा, “क्या भारत आपके बाप-दादा की जागीर है? यहां लोकतंत्र है। आप कितने दिन सत्ता में रहोगे?” टीआरएस नेता ने राज्य को आदिवासियों और मुस्लिम के लिए आरक्षण बढ़ाने की अनुमति नहीं देने के लिए मोदी की आलोचना की।

केसीआर ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हाल के बयान का हवाला देते हुए कहा, “मैं ना केवल इन प्रस्तावों को सौंपने दिल्ली गया था, बल्कि केंद्र को 30 पत्र भी लिखे। मंत्रियों ने भी दिल्ली जाकर मोदी से मुलाकात की और इसे पास करने की गुजारिश की। अब वे कह रहे हैं कि ना तो वे इसे पास करेंगे और ना ही दूसरों को ऐसा करने देंगे।”

टीआरएस प्रमुख ने कहा कि तेलंगाना को तभी न्याय मिलेगा, जब गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस संघीय मोर्चा केंद्र की सत्ता में आएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.