Categories: IndiaNewsखेल

हॉकी विश्व कप में भारत की शानदार शुरूआत, दक्षिण अफ्रीका को दी 5-0 से करारी शिकस्त

भारतीय हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार आगाज करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

भारत के लिए इस मुकाबले में मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए। आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने एक-एक गोल दागा। मैच का पहला हाफ पूरी तरह से भारत के नाम रहा। मेजबान टीम ने 66 प्रतिशत बॉल पजेशन रखने के साथ ही शुरू से अटैक करने पर विश्वास दिखाया और दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया। मेजबान टीम पहले हाफ में 18 बार विपक्षी टीम के डी में दाखिल हुआ।

युवा स्ट्राइकर मंदीप को तीसरे मिनट में ही डी के अंदर से गोल करने का मौका मिला लेकिन वह पोस्ट के सामने गेंद पर नियंत्रण बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि, मंदीप ने 10वें मिनट में इसकी भारपाई की। भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और रिबाउंड पर मंदीप ने गोल करके मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके दो मिनट बाद, फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने गोलपोस्ट के दाईं आरे से गेंद को गोल में डाला।

मेहमान टीम ने दूसरे क्वार्टर अंतिम क्षणों में थोड़ा बेहतर खेल दिखाया। 24वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका अपनी दाईं आरे से भारत की डी में दाखिल हुआ लेकिन गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने मेहमान टीम को गोल नहीं करने दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर दो गोल दागे। 43वें मिनट में मंदीप ने डी में मौजूद सिमरनजीत को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की। भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने शानदार पासिंग गेम खेलने का सिलसिला जारी रखा। तीसरा गोल होने के दो मिनट बाद, फारवर्ड खिलाड़ी ललित ने अकाशदीप के पास पर गोल किया और मेजबान टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे और अंतिम क्वार्टर की भी शुरुआत खराब रही। 46वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी मेहमान टीम के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया लेकिन रिबाउंड पर सिमरनजीत मैच का अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल करने में कामयाब रहे। भारत का अगला ग्रुप मैच बेल्जियम से 2 दिसम्बर को होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.