Categories: IndiaNews

देश की इस बेटी का दर्द सुनकर आपकी आंखें भी भर आएंगी! किसी के सामने नहीं झुकी, बेटे को दिया जन्म

तेलंगाना के नालगोंडा की रहने वाली अमृता ने देश के सामने ऐसी मिसाल पेश की है जिसे जमाना सदियों तक याद रखेगा और उससे सीख लेगा।

अमृता ने दलित युवक से शादी की थी। उसके घरवाले उसकी शादी के खिलाफ थे। क्योंकि उसने दलित लड़के से शादी की थी। 5 महीने पहले अमृता के 23 साल के पति को ऑनर कीलिंग के नाम पर अपनों ने ही मौत के घाट उतार दिया था।

पति की जब मौत हुई उस वक्त अमृता चार महीने की गर्भवती थी। पति की मौत के बाद जैसे अमृता पर पहाड़ टूट पड़ा। घरवाले गर्भपात का दबाव बनाने लगे। लेकिन अमृता घरवालों के सामने नहीं झुकी, उसने ठान ली थी कि वह अपने बच्चे को जन्म देकर रहेगी। 30 जनवरी, 2019 को उसने बेटे को जन्म दिया और अपने संघर्ष को अंजाम तक पहुंचा दिया।

बेटे को जन्म देने के बाद अमृता कहती हैं कि मैं अपने बेटे को जाति और धर्म से उठकर जिंदगी जीने की सीख दूंगी। ताकि वह किसी को जाति या धर्म से न पहचाने बल्कि एक इंसान के रूप में पहचाने और लोगों की मदद करे। अमृता कि बस अब एक ही ख्वाहिश है कि उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। वो बड़ा हो तो गरीबों, बेसहारा लोगों और जरूरतमंदों की मदद करे।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.