Blog

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने यहां तीन आतंकियों को मार गिराया है। दहशतगर्दों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

आतंकियों की पहचान जांगीर रफीक वानी, रजा उमर मकबूल, उजैर अमीन भट्ट रूप में हुई है। तीनों आतंकी संगठन अंसार गजवा-उल-हिंद के सदस्य हैं। सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चालाया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को
घेर लिया। जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

हमले की फिराक में है ISI!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ISI जम्मू-कश्मीर में हमला करने की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने सभी आतंकी गुटों के साथ मिलकर नया ग्रुप बनाया है। जिसका नेतृत्व जैश-ए-मोहम्मद कर रहा है। ग्रुप का नाम गजनवी फोर्स दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश, लश्कर, हिजबुल और अंसार गजवत-उल-हिंद का ये नया ग्रुप कश्मीर में सुरक्षा बलों पर IED से हमला कर सकता है। खुफिया इनपुट के बाद सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.