चीन से भारत लौटा उत्तराखंड का छात्र, कोरोना वायरस से मचे कोहराम का बताया आंखों देखा हाल

चीन से भारत वापस लाने के बाद मानेसर शिविर में 14 दिन से निगरानी में रखे गए सभी 248 छात्रों को मंगलवार को घर भेज दिया गया। इन छात्रों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई।

कोरोना वायरस से चीन में कोहराम मचा हुआ है। वुहान प्रांत की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। चीन में अब तक इस जानलेवा बीमारी से 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। चीन से लौटे 248 छात्रों में एक छात्र उत्तराखंड का भी है। चीन की स्थिति को याद करते हुए उत्तराखंड के छात्र संयज ने कहा, “चीन में स्थिति बेहद गंभीर है। पूरी तरह से वहां लॉक डाउन हो रखा है और हमें घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। हम कई दिनों तक घरों में बंद रहे।”

हाउजोंग एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में जैविक विज्ञान से पीएडी कर रहे रोहित त्यागी ने कहा, “शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक हमें परिसर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। चीनी अधिकारी सड़कों और इलाकों को पूरी तरह से साफ कर रहे हैं।”

उन्होंने याद करते हुए कहा कि बीमारी के लक्षण नवंबर में सबसे पहले दिखने शुरू हुए थे, लेकिन किसी को भी स्थिति का अंदाजा नहीं था। एक अन्य विद्यार्थी ने कहा, “एक बार जैसे ही वायरस ने फैलना शुरू किया, सरकार तुरंत हरकत में आई। वहां प्रतिबंध लगा दिए गए और हमें भीतर ही रहने को कहा गया।”

उन्होंने कहा कि सबसे पहले अमेरिका और फ्रांस ने अपने नागरिकों को वहां से निकलाना शुरू किया और जल्द ही भारत सरकार ने भी नागरिकों की चिंता करते हुए उन्हें सुरक्षित निकालने की कवायद शुरू की।

छात्रों ने उन्हें बचाने के लिए भारतीय अधिकारियों और सेना का धन्यवाद किया। छात्र त्यागी ने बल का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पिछले 14 दिनों में सभी किसी भारतीय सैनिक के समान थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.