पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ये वारदात उस वक्त हुई जब बिस्वास हंसखाली पुलिस थाना इलाके के फूलबारी में सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कृशनगर विधानसभा से विधायक बिस्वास को गोली लगने के बाद तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपने विधायक की हत्या की जानकारी खुद तृणमूल कांग्रेस ने दी है। पार्टी अपने विधायक की मौत के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा है, “बीजेपी ने इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश की थी, और अब ये घटना सामने आई है।”
एक अन्य ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस ने कहा, “जिन्होंने विधायक की हत्या की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो इस हत्या के लिए जिम्मेदार है वह अंजाम तक जरूर पहुंचेगे। इस मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। आतंक फैलाने वाले कुछ लोग हैं, जिन्होंने हत्या की है।”
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.