देश के दो ऐसे नेता जो पीएम तो बने लेकिन लाल किले पर तिरंगा नहीं फहरा सके, उन्हें जानते हैं आप?

लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे को फहराना और यहां से देश को संबोधित करना हर नेता का सपना होता है। लेकिन यह ख्वाब हर किसी का पूरा नहीं होता।

लाल किले पर तिरंगा फहराने का सपना हकीकत में उन्हीं तेनाओं का तब्दील होता है, जो देश के प्रधानमंत्री बनते हैं। लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि देश के दो ऐसे नेता जो प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा नहीं फहरा पाए।

लाल किले की प्राचरी पर देश के जो दो प्रधानमंत्री तिरंगा नहीं फहरा पाए उनके नाम हैं, गुलजारी लाल नंदा और चंद्रशेखर। गुलजारी लाल नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन उन्हें लाल किले पर तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला। पहली बार वे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 27 मई से 9 जून 1964 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। वहीं दूसरी वे लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद बार 11 जनवरी से 24 जनवरी तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। लेकिन इन दोनों कार्यकाल उतने ही समय तक सीमित रहे, जब तक कि कांग्रेस पार्टी ने अपने नए नेता का चयन नहीं किया।

चंद्रशेखर दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्‍हें लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने का मौका नहीं मिला। वे 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। ऐसे में उन्हें भी लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.