Categories: IndiaNews

पंजाब सीमा पर साजिश नाकाम, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 को खदेड़ा, सुखोई-मिराज देख भागा पाक

पाकिस्तानी वायुसेना के 4 जेट विमान और एक यूएवी के पंजाब सीमा के करीब होने की खबर के बाद भारतीय वायसेना ने सोमवार की सुबह फौरन लड़ाकू विमान रवाना किया।

खेमकरन सेक्टर में सीमापार में उड़ान की गतिविधियपों की जानकारी मिलने के बाद तड़के करीब 3 बजे आईएएफ के सुखोई-30 एमकेआई और मिराज-2000 ने उड़ान भरी और पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों में 4 एफ-16 और एक ड्रोन शामिल थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मंशा सीमा पार करने की थी या नहीं। दोनों देशों के लड़ाकू विमानों में 27 फरवरी को भिड़ंत होने के बाद यह पहली घटना है।

भारतीय वायुसेना ने 27 फरवरी को पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। पीएफ के लड़ाकू विमानों ने रजौरी इलाके में एलओसी पार भारतीय हवाई सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की थी। भारतीय वायुसेना के मिग-21 से हुई भिड़ंत के बाद विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले दिया था।

पायलट की वापसी से दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ था, लेकिन दोनों देशों में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधन जारी है और भारत में किसी भी वाणिज्यिक विमान को पाकिस्तान आने-जाने की इजाजत नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.