फोटो: सोशल मीडिाय
किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम 19.2 ओवरों में 152 रनों पर ही ढेर हो गई। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 39 और कॉलिन इनग्राम ने 38 रनों की पारी खेली।
पंजाब के लिए सैम कुरैन ने कुल 4 विकेट लिए जिसमें हैट्रिक शामिल है। मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। पंजाब के लिए डेविड मिलर सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। मनदीप सिंह 29 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दिल्ली के लिए क्रिस मोरिस ने 3 सफलताएं हासिल कीं। कागिसो रबाडा और संदीप लमिछाने ने 2-2 विकेट लिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.