Blog

मोदी सरकार में देश ने हासिल की एक और उपलब्धि, पांचवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना भारत

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना गया है।

इस मामले में भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बन गया है। हालांकि ये मोदी सरकार के अगले पांच साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य से अब भी काफी पीछे है।  अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्मनिर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.83 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि फ्रांस की 2.7 ट्रिलियन डॉलर है। PPP के आधार पर देखें तो भारत की GDP 10.51 ट्रिलियन डॉलर है और जो जापान और जर्मनी से आगे है। हालांकि, ज्यादा आबादी की वजह से प्रति व्यक्ति GDP महज 2170 डॉलर है। अमेरिका में प्रति व्यक्ति GDP 62,794 डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की रियल GDP लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 5 फीसदी के आसपास रह सकती है।

इस रिपोर्ट में कांग्रेस के दौर में शुरू की गई उदारीकरण की नीति की तारीफ की गई है। कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार और निवेश पर पर नियंत्रण कम किया गया। साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया। इन्ही वजहों से आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिली है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.