उत्तराखंड: 150 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी का ये हाल, सुनहरे सपने देखने वालों का कौन करेगा बेड़ा पार?

कहते हैं कि पुस्तकालय सुनहरे भविष्य का प्रतीक होता है। यानी अगर आप बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं तो आपको पुस्तकालय से प्रेम करना चाहिए।

सरकारें पुस्तकालय तो बनवाती हैं, लेकिन अक्सर इनका रख-रखाव ठीक से नहीं हो पाता। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में 150 साल पुराना पुस्तकालय प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाली के आंसू रोने को मजबूर है। पुस्तकालय भवन जर्जर हालत में है। पुस्तकालय में रखीं गईं पुरानी किताबें को दीमकों ने खोखला कर दिया है। जर्जर भवन में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आने वाले युवाओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

पुस्तकालय की छत जीर्ण-शीर्ण हो गई है। ऐसे में बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है। पानी टपकने से पाठकों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं लाइब्रेरी रखी कई पुस्तकें पानी से बर्बाद हो जाती हैं।

इस पुस्तकालय में हर दिन सैकड़ों की संख्या में युवा पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इनमें कई गरीब और सामान्य तबके के युवक-युवतियां शामिल हैं, जो महंगी पुस्तकें नहीं खरीद पाते और पढ़ाई करने के लिए जिला पुस्तकालय आते हैं। इनकी शिकायत है कि पुस्तकालय की पुस्तकें व्यवस्थित ढंग से नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में पुस्तकों को ढूंढने में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। कुछ किताबें काफी पुरानी होने की वजह से कटी-फटी मिलती हैं। लॉ की पढ़ाई करने वालों को किताबें नहीं मिल पाने की वजह से मायूस होना पड़ रहा है।

पुस्तकालय के प्रभारी का कहना है कि 150 साल पुराने पुस्तकालय भवन को हरिटेज बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। निर्माणकर्ता आरईएस को प्रस्ताव बनाकर आगणन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हरिटेज भवन के पुनरुद्धार हो जाने से समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.