बजट 2019: वित्त मंत्री के पिटारे से आपके लिए क्या निकला?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आम बजट पेश किया। इस बार के बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। शेयर बाजार को भी बजट पसंद नहीं आया। सेंसेक्स धड़ाम हो गया। आपको बताते हैं कि इस बजट की बड़ी बातें।

टैक्स स्लैब में क्या बदलाव हुआ?

अगर आपके बैंक खाते में एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है और आप उसे निकालने चाहते हैं तो आप पर दो फीसदी की दर से टीडीएस लगाया जाएगा। अगर आप करोड़पति हैं तो आपको ज्यादा टैक्स देना होगा। 5 करोड़ से ऊपर सालाना आय वालों पर अब 7 फीसदी और 2-5 करोड़ की सालाना इनकम वालों पर 3 फीसदी और सरचार्ज देने पड़ेगा। यहां आम आदमी के लिए थोड़ी राहत है। सालाना 5 लाख रुपये से कम आय वालो को कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

क्या महंगा हुआ?

इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। दोनों पर एक फीसदी की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही इस बजट में सरकार ने सोने की खरीद पर भी ड्यूटी 10 से 12.5 फीसदी कर दिया है। काजू, किताब , ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी। तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे। हालांकि अगर आप 45 लाख रुपये तक का फ्लैट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस बजट से आपको राहत मिली है। 45 लाख के घर पर अब 3.5 लाख रुपये ब्याज में छूट दी जाएगी।

व्यापारियों को खुश करने की कोशिश

इस बजट में सरकार ने खुदरा व्यापारियों को खुश करने की कोशिश की है। डेढ़ करोड़ रुपये से कम के सालाना कारोबार वाले तीन करोड़ खुदरा कारोबारियों और दुकानदारों को अब प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना के तहत पेंशन योजना का फायदा दिया जाएगा। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों 60 साल की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

बजट मे और क्या खास?

इस बार के बजट में निर्मला सीतारमण ने स्टार्टअप के लिए बड़ी छूट का ऐलान है। स्टार्ट अप को अब एंजल टैक्स नहीं देना होगा, साथ ही आयकर विभाग भी इनकी जांच नहीं करेगा। इसके साथ ही सरकार ने ऐलान किया है कि अब लोन देने वाली कंपनियों को RBI कंट्रोल करेगी।

इस बजट में सरकार ने विदेश नीति पर भी जोर दिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि जिस देश में हमारे दूतावास नहीं है वहां सरकार दूतावास खोलने पर जोर देगी। सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में चार नए दूतावास खोलना चाहती है। इसके साथ ही सरकार ने इस बार NRI को भी राहत दी है। अब NRI को भारत आते ही आधार कार्ड देने की सुविधा मिलेगी। अब उन्हें 180 दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आने वाले दिनों में देश के सामने एक दशक का लक्ष्य रखा है। अगले कुछ सालों में हमारी अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.