राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनि श्रीहरन को पैरोल मिली

राजीव गांधी की हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनि श्रीहरन को मद्रास हाईकोर्ट ने एक महीने की पैरोल दी है। उन्हें ये पैरोल बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मिली है।

नलिनि ने बेटी की शादी की तैयारी के लिए कोर्ट से 6 महीने की पैरोल मांगी थी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एम निर्मल कुमार ने नलिनि की अर्जी पर सुनवाई करते हुए तमिलनाडु सरकार को 10 दिन में पैरोल की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान सूबे की सरकार ने कोर्ट से कहा था कि नलिनि को एक बार में ज्यादा से ज्यादा एक महीने की पैरोल दी जानी चाहिए।

अदालत ने नलिनि को हिदायत दी है कि पैरोल के दौरान वो किसी भी भी नेता से नहीं मिलेगी और ना ही कोई इंटरव्यू देगी। आपको बता दें कि 25 जून को कोर्ट ने नलिनी की याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में हुई थी। हत्या के केस में नलिनी 27 साल से जेल में बंद है। नलिनि ने जेल में रहने के दौरान ही बेटी को जन्म दिया था। नलिनि के साथ ही छह और दोषी भी जेल में बंद हैं। इसमें उसका पति मुरुगन भी शामिल है। आपको बता दं कि मद्रास हाईकोर्ट से नलिनि को मौत की सजा मिली थी। जिसे राज्य सरकार ने साल 2000 उम्रकैद में बदल दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.