Blog

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को ‘दिवाली गिफ्ट’

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा दिया है।

सरकार ने महंगाई भत्ते को 12 से बढ़ा कर 17 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा। डीए में बढ़ोत्तरी जुलाई से लगेगा। यानि सभी को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

इस फैसल के बाद केंद्र सरकार पर करीब 16 हजार करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। डीए बढ़ाने के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये किसी भी सरकार द्वारा डीए में की गई अब तक सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है। इसके अलावा सरकार ने आशा वर्करों का भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर 2 हजार रुपये करने की मंजूरी भी दी है।

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 5,300 विस्थापित परिवारों को भी 5.5 लाख रुपये प्रति परिवार देने का फैसला किया है। ये ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने पहले राज्य से बाहर जाने का फैसला किया, लेकिन बाद में सरकार के पुनर्वास पैकेज के तहत लौट आए। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 6,000 रुपये का फायदा लेने के लिए आधार नंबर लिंक करने वक्त बढ़ा दिया है। अब ये समय सीमा 30 नवंबर कर दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.