CAA-NRC विरोध: केंद्रीय मंत्री बोले- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को देखते ही मार दी जाए गोली

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लिए जाने की मांग करक रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने विवादित बयान दिया है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को देखते ही गोली मार देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं सख्ती के साथ जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि अगर कोई भी रेलवे समेत सार्वजनिक संपत्ति को बर्बाद करता है तो मैं एक मंत्री के रूप में निर्देश देता हूं, उन्हें देखते ही गोली मार दी जाए।”

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून का जोरदार विरोध हो रहा है। असम, त्रिपुरा और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। जामिया के छात्रों द्वारा रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प के बाद चार डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, मंगलवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। इसके बाद एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों में भी आगजनी की गई। पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.