उत्तराखंड की ‘शेरनी’, जिसने दरांती से ‘आदमखोर’ पर किया हमला, भाग खड़ा हुआ तेंदुआ, प्रदेश में हो रही चर्चा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र में रहने वाली कौशल्या देवी की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।

कौशल्या देवी पर आदमखोर तेंदुए ने हमला किया। लेकिन वो हिम्मत नहीं हारीं और उन्होंने तेंदुए पर दरांती से पलटवार कर दिया। उन्होंने तेंदुए पर दरांती से कई हमले किए। कौशल्या देवी का हौसला और हिम्मत देख तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। कौशल्या देवी के पैर पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे वो घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया।

ये है पूरा मामला:

कौशल्या देवी ढूंगाधारा में घास लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनकी घास का गट्ठर गिर गया। तेंदुए के आगे कौशल्या देवी ने हार नहीं मानी। उन्होंने पहले शोर मचाया और फिर दरांती से तेंदुए पर पलटवार कर दिया। कौशल्या देवी के आगे तेंदुए की एक न चली और वो भाग खड़ा हुआ। पूरे प्रदेश में कौशल्या देवी की चर्चा हो रही है।

इस घटना के बाद चंथरिया रेंज के वनाधिकारी और कर्मचारी कौशल्या देवी का हाल जाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों के सामने गांव के लोगों ने नाराजगी जताई और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुरंत इलाके में पिंजरा नहीं लगाया गया तो वो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि 14 दिसंबर को तेंदुए ने भैरव दत्त सती के गोशाला में घुस था और तीन गायों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण डरे हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.