Categories: IndiaNews

यूनाइटेड इंडिया रैली में बीजेपी नेता शत्रुघ्न का पीएम पर बड़ा हमला, बोले- राफेल सौदे को छिपाने वाला ‘चौकीदार’ चोर है

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के ब्रिज परेड मैदान पर टीएमसी की ‘यूनाइटेड इंडिया’ रैली में विपक्षी नेताओं ने हुंकार भरी।

लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित इस रैली में सभी दलों के नेता शामिल हुए और एकजुटता का संदेश दिया। रैली में विपक्षी नेताओं के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को आइना दिखाने की काम करता हूं, मैं सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता। बीजेपी का नेता होने से पहले मैं देश का नागरिक हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो हां मैं बागी हूं। सिन्हा ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी के जमाने में लोकशाही थी और इस जमाने में तानाशाही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसे फैसले लेती है जैसे कोई तानाशाह लेता हो। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन राज्यों में चुनाव जीतकर बेहतरीन मिसाल पेश की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी को गब्बस सिंह टैक्स न कहा जाए तो और क्या कहा जाए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने मंच से राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राफेल सौदे को छिपाने की कोशिश कर रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर आप इसे छिपाएंगे तो लोग यही कहेंगे कि चौकीदार चोर है। सिन्हा ने दो बार चौकीदार चोर है के नारए लगाए। उन्होंने कहा कि अगर इस सौदे में कोई घटाला नहीं हुआ है तो मोदी सरकार आसान सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पा रही है।

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.