Categories: IndiaNews

प्रयागराज: कुंभ मेले में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर राख

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के बीच एक बीर फिर आग लगने की खबर है। ये आग संगम क्षेत्र में बने टेंट सिटी के सेक्टर-13 में लगी है।

आग लगने से कई टेंट जलकर राख हो गए हैं। आगल लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत ये रही कि इस आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। खबरों को मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले कंभ मेला शुरू होने से पहले 14 जनवरी को सिलेंडर फटने की वजह से दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई थी। दिगंबर अखाड़े के टेंट में लगी आग पास के टेंट में भी फैल गई थी। आग से कई टेंट जलकर राख हो गया थे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था।

कुंभ मेले में इस वक्त लाखों श्रद्धालु मौजूद हैं। ऐसे में इस तरह के हादसे जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन मुस्तैदी से काम करे। प्रशासन की एक लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। 14 जनवरी को टेंट में जो आग लगी थी, वह टेंट के अंदर खाना बनाने की वजह से लगी थी। टेंट के अंदर खाना बनाने की किसी को भी इजाजत नहीं है। ऐसे में लोगों के साथ प्रशासन को भी ये ध्यान रखना पड़ेगा कि कोई टेंट के अंदर इस तरह का काम न करे।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.