Categories: IndiaNews

यूपी: इटावा से बीजेपी प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया समेत पार्टी के 2 विधायकों पर केस दर्ज, दारोगा की पिटाई का आरोप

उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी प्रत्याशी और मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे राम शंकर कठेरिया और पार्टी के दो विधायकों समेत 30 लोगों के खिलाफ दारोगा और कुछ पुलिस कर्मियों की पिटाई करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, राम शंकर कठेरिया परथरा इलाके में बिना अनुमति के जनसभा कर रहे थे। मौके पर मौजूद दारोगा ने सभा का विरोध किया और उसने सभी की वीडियोग्राफी कराई। आरोप है कि इस बात से नाराज राम शंकर कठेरिया और उनके समर्थकों ने दारोगा और पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। यही नहीं दारोगा ने अपनी शिकायत में आरोपियों पर सर्विस रिवॉल्वर भी छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में राम शंकर कठेरिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वो परथरा में सभा नहीं कर रहे थे, बल्कि उन्हें देखकर इलाके में भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वो जहां भी जाते हैं 100 से 200 लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।

राम शंकर कठेरिया आगरा से बीजेपी के मौजूदा सांसद हैं। इस बार उन्हें बीजेपी ने आगरा से टिकट नहीं दिया। पार्टी ने उन्हें इटावा से प्रत्याशी बनाया है। कठेरिया बीजेपी के अनुसूचित जाति के बड़े चेहरों में से एक हैं। वे मोदी कैबिनेट में भी रह चुके हैं, हालाकि बाद में उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.