Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही है। पार्टी ने मुंबई उत्तर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।

लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर से दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। कांग्रेस ने इस सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उर्मिला मातोंडकर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले 27 मार्च को उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वो दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उर्मिला मातोंडकर का स्वागत करते दिखे थे।

उधर, खबर है कि बीजेपी माधुरी दीक्षित को पुणे चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। माधुरी दीक्षित की इस पर प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने खबरों को अफवाह बताया है। साथ ही चुनाव लड़ने की बात से इनकार कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने इस बार कई फिल्मी सितारों को चुनाव मैदान में उतारा है। कई फल्मी सितारे इस बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के नतीजों के बाद ही ये पता चल पाएगा कि फिल्मी सितारों पर पार्टियों का दांव लगाना किताना फायदेमंद साबित होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.