Categories: IndiaNews

बिहार महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, 19 पर आरजेडी, पटना साहिब समेत 9 सीटें पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

लोकसाभा चुनाव के लिए बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस से बात करते हुए सीटों का ऐलान किया।

तेजस्वी यादव ने बताया कि आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें भागलपुर, बांका, मधेपुरा और दरभंगा की लोकसभा सीट शामिल है। उन्होंने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की 9 सीटों में पटना साहिब भी शामिल है।

आरजेडी अपनी मधेपुरा की सीट शरद यादव को देगी, जो वहां से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आरजेडी की सीट पर सरफराज आलम अररिया से चुनाव लड़ेगे। मीसा भारती को पाटलीपुत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में 3, वीआईपी को 3 और सीपीआईएमएल को एक सीट दी गई है।

वहीं पटना साबिह की सीट कंग्रेस के खाते में जाने के बाद कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि हालात चाहे जो भी हों वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे और स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.