Categories: IndiaNews

वीडियो: यूपी के बागपत में भीड़ का तांडव, सेना के दो जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कहां गए राष्ट्रभक्त?

उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के दो जवानों की पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

देश की मौजूदा सरकार और कथित राष्ट्रभक्त, देशभक्ति का राग अलाप रहे हैं। हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव में सेना के नाम पर जमकर राजनीति हुई। उसके नाम पर वोट बटोरे गए, लेकिन हकीकत में देश में सेना और सेना कर्मियों की लोग कितनी इज्जत करते हैं, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के बागपत में देखने को मिली है।

बागपत में रेस्टोरेंट के कार्मचारियों ने दो सैनिकों की सरेआम रोड पर जमकर पिटाई की। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने दोनों सैनिकों को दौड़-दौड़ाकर इतना पीटा कि वो लहूलुहान हो गए। यह मामला शनिवार का है। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ का तांडव सरेआम सड़क पर देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी है। इस मामले में पुलिस का बयान है। यहां के सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा, “सेना के दो जवान रेस्टोरेंट में दोपहर का खाना खा रहे थे। इसी दौरान रोस्टोरेंट में इनकी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्माचारी सेना के जवानों के खिलाफ उस व्यक्ति के समर्थन में आ गए। इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी सैनिकों को खींच कर सड़क पर ले गए और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट के 7 से 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.